ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने भीषण गर्मी में ठेली-पटरी लगाकर रोज़गार करने वाले लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की। क्लब द्वारा जगत फार्म, रामपुर, अल्फा और डेल्टा क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों को कमर्शियल छतरियों का वितरण किया गया।
क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि सड़क किनारे काम करने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके और वे बेहतर तरीके से अपना रोजगार चला सकें।
छतरियां मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने कहा कि तेज धूप में काम करना बेहद कठिन हो जाता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। छतरी पाने वाले लोगों ने रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल सहित मुकुल गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, मोहित बंसल, चेतन शर्मा, हर्ष गुप्ता और तरंग तायल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें