गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.05.2026 एवं 24.05.2026 को अवैध खनन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कुल 61 खनन स्थलों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान परिवहन कर रहे 447 डंपर/ट्रकों को चेक किया गया, जिनमें से 101 डंपर/ट्रक ओवरलोड पाए गए। इनमें से 89 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई तथा 12 वाहनों को सीज किया गया, साथ ही ₹4,99,000/- का शमन शुल्क वसूला गया। इसी क्रम में 309 डंपर/ट्रक बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जिनमें से 283 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 26 वाहनों को सीज किया गया तथा ₹75,000/- का शमन शुल्क वसूला गया।
इस प्रकार यह अभियान अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया, जिसमें नियम विरुद्ध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की गई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें