Top News

ओमीक्रोन-1 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी में AOA रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी बैठक, चुनाव प्रक्रिया पर बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा:
सेक्टर ओमीक्रोन-1 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी में AOA रजिस्ट्रेशन एवं आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में निवासियों ने सोसाइटी के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया। इस दौरान तय किया गया कि पूर्व अध्यक्ष एवं उनकी टीम से सोसाइटी से जुड़े सभी मूल दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सके।
इसके साथ ही सोसाइटी में मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सभी निवासियों से अपील की गई कि वे 30 जून 2026 तक अपना बकाया मेंटेनेंस शुल्क जमा कर वर्तमान समिति से NOC प्राप्त कर लें। बैठक में कहा गया कि यह प्रक्रिया भविष्य में होने वाले चुनावों में मतदाता सूची तैयार करने के लिए आवश्यक होगी।
निवासियों ने यह भी निर्णय लिया कि AOA रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर सेक्टरवासियों की एक और व्यापक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव की तारीख, नियम और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान निवासियों में सोसाइटी के विकास, बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

और नया पुराने