ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता:शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (GIMS) को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान को 7वें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन “विजन 2030 एजुकेशन एंड लीडरशिप समिट” में प्रतिष्ठित “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन इंटिएक्सीलेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ICCI) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षण संस्थानों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था, उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता, विद्यार्थियों के समग्र विकास और करियर उन्नति के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्थान की इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट सहयोगियों और कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर टीम का सामूहिक योगदान रहा।
संस्थान की ओर से यह पुरस्कार प्लेसमेंट विभाग की डिप्टी जनरल मैनेजर अंकिता चौहान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और उद्योग जगत के सहयोग का परिणाम है।
संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा,
“यह सम्मान हमारे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में भी हम शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”
वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्दर सोम ने कहा कि जीआईएमएस हमेशा से विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उद्योग आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देता रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित जीआईएमएस संस्थान प्रबंधन शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।
एक टिप्पणी भेजें