Top News

25 वर्षों की निस्वार्थ सेवा को मिला सम्मान, विकास जैन को ‘नवरत्न समर्पण विशेष पुरस्कार 2026।

नोएडा/ फेस वार्ता:। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी विकास जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके 25 वर्षों के अतुलनीय योगदान के लिए ‘नवरत्न समर्पण विशेष पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नोएडा सेक्टर-6 में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया, जहाँ सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश शर्मा, विमला बाथम, अशोक श्रीवास्तव एवं प्रीति श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विकास जैन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
750 सफल ऑपरेशन कर बना मिसाल
‘कोशिश हमारी’ संस्था के अध्यक्ष के रूप में विकास जैन ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा अब तक 750 सफल ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इनमें जन्म से दृष्टिहीन एक बच्चे को ऑपरेशन के माध्यम से नई रोशनी दिलाना सबसे प्रेरणादायक उपलब्धियों में गिना जा रहा है।
इसके अलावा उनकी संस्था लगातार गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, नशामुक्ति अभियान चलाने और नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
मदर्स डे पर माँ को समर्पित किया सम्मान
सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक हुए विकास जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया। उन्होंने कहा, “माँ के संस्कार और सहयोग के बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता। मदर्स डे के अवसर पर मिला यह सम्मान मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार है और मैं इसे अपनी पूजनीय माँ को समर्पित करता हूँ।”
कार्यक्रम में जुटे संगठन के पदाधिकारी
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से निखिल अग्रवाल, शक्ति सिंह और शिवा चौहान सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने विकास जैन का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विकास जैन के सामाजिक योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व ही सेवा और संवेदना की वास्तविक मिसाल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने