Top News

IIMT कॉलेज में रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के शिविर में जुटा युवाओं का उत्साह, 216 यूनिट रक्त संग्रह

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: Rotary Club Green Greater Noida द्वारा IIMT Group of Colleges परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेन्द्र भाटिया (नोडल अधिकारी, नोएडा एयरपोर्ट) ने किया।
शिविर में कुल 261 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 216 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं को रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि Rotary Blood Bank Noida में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया। IIMT कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल के सहयोग से यह पहल संभव हो सकी, जिन्होंने कॉलेज परिसर में शिविर लगाने की सहमति प्रदान की।
पूर्व अध्यक्ष मनोज गर्ग के अनुसार, छात्रों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। हालांकि 45 छात्र-छात्राएं कम हीमोग्लोबिन या वजन के कारण रक्तदान नहीं कर सके। शिविर के दौरान मयंक अग्रवाल और क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।
शिविर के सफल आयोजन में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ. चेतन खेमराज, डॉ. आनंद प्रकाश सिंह (डीन एकेडमिक), डॉ. सुरभि सिंह (डीन मैनेजमेंट), डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. कीर्ति और डॉ. अश्वनी तिवारी का विशेष योगदान रहा।
इसके अलावा क्लब के सदस्य निखिल गर्ग, गिरीश जिंदल, ऋषि अग्रवाल, संजय गर्ग, अनिल गुप्ता, सरदार रंजीत सिंह (मणि) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Post a Comment

और नया पुराने