Top News

GN ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने Microsoft Technologies COE के लिए किया MoU साइन।

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता, GN Group of Institutes ने अपने शैक्षणिक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Microsoft Technologies Center of Excellence (CoE) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह CoE GN Group के विभिन्न संस्थानों—GNC, GNIM (Greater Noida Institute of Management) और GNIT College of Management (GNIT-CM)—में स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त Microsoft एवं Certiport प्रमाणपत्रों के लिए तैयार करना है।
इस कार्यक्रम के तहत B.Tech, BBA, BCA, MBA और PGDM के छात्रों को Cloud Computing, Data Analytics, Artificial Intelligence और Software Development जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।
CoE के माध्यम से छात्रों को सेमेस्टर-वाइज संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड शामिल होंगे। इसके साथ ही नियमित असेसमेंट, लैब सेशन और सर्टिफिकेशन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस सहयोग में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और इंडस्ट्री इंटरैक्शन भी शामिल हैं, जिससे शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।GN Group की यह पहल अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करने के साथ-साथ छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने