ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता:भारत विकास परिषद गौतमबुद्ध नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से मंगलमय इंस्टीट्यूट, नॉलेज पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को विधिवत शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल एवं पी.सी. गुप्ता की उपस्थिति में मुकुल गोयल को अध्यक्ष, आलोक गोयल को सचिव तथा डॉ. कुमार आदित्य को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त सचिव महेश बाबू गुप्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के संयुक्त क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपा शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी मंजू शर्मा ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया मार्च माह में प्रारंभ हुई थी। तीनों पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर 10 नए सदस्यों—नवीन चिकारा, रोहित गौर, शिवम सिंघल, दीपक राय तिरखा, विकास शर्मा, गौरव गोयल, कपिल गर्ग, वैभव बंसल, मधु चौधरी एवं सर्वेश अग्रवाल—ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में अजेय गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मोनू जेवर, सविता शर्मा, गिरीश गुप्ता, विकल गुप्ता, अनूप वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अनुज सिंघल, ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, रामावतार गुप्ता, संदीप सिंघल, पदमा वर्मा, रोहिणी कपूर, अशोक अग्रवाल, अनिल कपूर, गिरीश गोविल, मनोज बबेजा, गौरव बंसल, कपिल गुप्ता, राजेश माथुर, अजय दत्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकुल गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें