ग्रेटर नोएडा वेस्ट/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन संघर्ष, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि बाबू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत में दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाया है और बाबू जगजीवन राम जैसे महान नेताओं को नेतृत्व का अवसर देकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज में समानता और न्याय की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है।दीपक भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबू जगजीवन राम के आदर्शों—समानता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता—को अपने जीवन में अपनाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह जीनवाल, देवेश चौधरी, एडवोकेट कपिल भाटी, आर.के. प्रथम, विजय नागर, सुबोध भट्ट, सचिन शर्मा, तनवीर अहमद, विपिन त्यागी, अरविंद रेक्सवाल, प्रिंस भाटी, प्रभात सिंह नागर, धीरा सिंह, रमेश चंद जीनवाल, जय प्रसाद, अजब सिंह, लोकेश कुमार, मनजीत सिंह, आशीष बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें