Top News

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वार्षिक संगोष्ठी “मंथन” का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित वार्षिक संगोष्ठी “मंथन” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय था — “शिक्षा में अनुशासन एवं काउंसलिंग का छात्रों के व्यवहार व उनके शैक्षिक परिणाम पर प्रभाव”।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन श्री एच. एस. बंसल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा, “अनुशासन संरचना प्रदान करता है, काउंसलिंग सहयोग प्रदान करती है और नैतिकता उद्देश्य प्रदान करती है।” उनके विचारों ने कार्यक्रम की दिशा और उद्देश्य को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।
इस अवसर पर ग्रुप के सचिव श्री अनिल कुमार बंसल एवं संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने भी अतिथियों एवं विद्वानों का हार्दिक स्वागत किया।ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “अनुशासन शिक्षा का आधार है। बिना अनुशासन के ज्ञान अधूरा है और बिना दिशा के प्रतिभा भटक जाती है।” उनके विचारों ने छात्रों के समग्र विकास में अनुशासन और मार्गदर्शन की अहम भूमिका को उजागर किया।
संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने अनुशासन और काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन और शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि संस्थानों में संतुलित अनुशासन और प्रभावी काउंसलिंग तंत्र छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी डेलीगेट्स को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अतिथियों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन एचओडी-आईटी विभाग के श्री नरेंद्र उपाध्याय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार (निदेशक, प्रबंधन अध्ययन), प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल (निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी), प्रो. (डॉ.) अमित सिंह (प्राचार्य, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ), डॉ. मनोरमा (प्राचार्या-एजुकेशन), डॉ. दिनेश कुमार (एचओडी, बायोटेक्नोलॉजी), कविता चौधरी (प्रशासनिक अधिकारी) सहित सभी संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने