ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण कर पार्टी की गौरवशाली परंपरा को याद किया गया तथा पूर्व जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी श्रीचन्द शर्मा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रक़म सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेंद्र मावी तथा वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, वेदप्रकाश गुप्ता, सरन गोयल, मूलचंद शर्मा, दिनेश्वर दयाल, डॉ. जतन लाल गर्ग, देवीशरण शर्मा, समरपाल चौहान, चौ. भूले सिंह, प्रदीप मंगल, विजय गौतम एवं दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित को उनके संगठन के प्रति समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा देश में किए जा रहे कार्यों और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, योगी आदित्यनाथ की सरकार और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचारों को वर्तमान समय में साकार होते हुए बताया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा की 47 वर्षों की यात्रा संघर्ष, समर्पण और संगठन की शक्ति की मिसाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी ने कहा कि स्थापना दिवस हमें सेवा भाव, संगठन की शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।
इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, पवन बंसल, पवन नागर, अरुण प्रधान, सरदीप नागर, नरेन्द्र भाटी डाढा, कर्मवीर आर्य, मुकेश भाटी, संजय चेची, अजयेन्द्र सिंह नागर, बिजेन्द्र प्रमुख, पवन रावल, वंदना वानखेड़े, अनु सिंह, महेश शर्मा, गीता सागर, पंकज रावल, योगेश चौहान, ओमकार भाटी, गायत्री तिवारी, जितेन्द्र सैन, सचिन गौतम, सरफराज अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें