जेवर/ फेस वार्ता:आगामी 28 मार्च 2026 को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी एवं संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के बैठक में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और अलीगढ़ और गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, जनसहभागिता, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न हो। इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि "28 मार्च का दिन जेवर एवं पूरे क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम अवसर होगा, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक क्षण होगा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि "यह कार्यक्रम जेवर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा और क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया गया कि "आप अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज।
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें