ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित “उमंग 2083” कार्यक्रम का द्वितीय दिवस उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने लायक रहा।
समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में चित्रकला, मेहंदी, “मिले सुर मेरा तुम्हारा” एकल व सामूहिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रा म्यूजिक के कलाकारों ने मणिपुरी एक्ट सहित विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक चिरंजीव जी ने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति और हिन्दू नववर्ष के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव कसाना ने की।
कार्यक्रम में विवेक कुमार, संगीता सक्सेना, गुंजन, प्रेरणा, मीनाक्षी, रीना गुप्ता, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, विवेक अरोरा, आनंद, राजेन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें