Top News

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में आंतरिक व बाह्य सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से 05 नई अस्थायी पुलिस चौकिया बनेगी।

गौतमबुधनगर/ फेस वार्ता: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में आंतरिक व बाह्य सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से 05 नई अस्थायी पुलिस चौकियों (1) पुलिस चौकी माइल स्टोन-32 कि.मी. (2) पुलिस चौकी कार्गो टर्मिनल (3) पुलिस चौकी डोमेस्टिक टर्मिनल (4) पुलिस चौकी माइल स्टोन-27 कि.मी. (5)पुलिस चौकी माइल स्टोन-15 कि.मी. का सृजन किया गया है। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट की पैरीमीटर सुरक्षा तथा एयरपोर्ट आने जाने वाले पहुँच मार्गों पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदत्त किए जाने के उद्देश्य से अतिरिक्त 07 नये पीसीआर/पीआरवी वाहन आवंटित किए गए है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा, यातायात तथा आपातकालीन सहायता को उच्च स्तरीय, त्वरित एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से नवसृजित थाना ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा हेतु 03 अस्थायी पुलिस चौकियाँ— (1) पुलिस चौकी माइल स्टोन-32 कि.मी. (2) पुलिस चौकी कार्गो टर्मिनल (3) पुलिस चौकी डोमेस्टिक टर्मिनल को संचालित किया जा रहा है, वहीं बाहरी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व से स्थापित थाना रबूपुरा के अंतर्गत नवसृजित पुलिस चौकी माइल स्टोन-27 कि.मी. तथा थाना दनकौर के अंतर्गत नवसृजित पुलिस चौकी माइल स्टोन-15 कि.मी. स्थापित की गई है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे अति संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थापित सभी अस्थायी पुलिस चौकी क्षेत्रों में कुल अतिरिक्त 07 पीआरवी/पीसीआर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से एक पीसीआर वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक तथा एक पीसीआर वाहन एयरपोर्ट के आने जाने वाले मुख्य मार्ग पर गश्त करेगा। इसके अतिरिक्त दो पीआरवी वाहन एयरपोर्ट के बाह्य क्षेत्र में सुरक्षा हेतु तैनात किए गए हैं— (प्रथम पीआरवी: स्कार्पियो इंटरचेंज, यमुना एक्सप्रेस-वे से ग्राम दयानतपुर, मुकीमपुर सिवारा, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीवास होते हुए खुर्जा रोड थोरा तक, द्वितीय पीआरवी: नगला हुकम सिंह, नगला जहानू, कुरैब, रन्हैरा, पारोही से बंकापुर खुर्जा रोड तक) व तीन अन्य पीआरवी वाहन ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ क्षेत्रांतर्गत गश्त हेतु आवंटित किए गए हैं। उल्लेखनीय है, कि सभी पीआरवी वाहन अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित हैं।इन पीआरवी वाहनों को विशेष रूप से जेवर एयरपोर्ट सुरक्षा मार्ग पर निरंतर पेट्रोलिंग हेतु तैनात किया गया है, जिससे मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, मार्ग पर पुलिस की सतत उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा की गई उक्त व्यवस्थाएँ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में आने जाने वाले यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तरीय सुरक्षा, त्वरित सहायता एवं तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कदम हैं। ये थाना एवं पुलिस चौकियाँ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Post a Comment

और नया पुराने