ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता :भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत, भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव “उमंग 2083” का आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया | पहला उमंग मेला 2007 में प्रणीत भाटी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ और इस वर्ष बीसवें उमंग उत्सव का समापन प्रणीत भाटी की अध्यक्षता और सौरभ बंसल के संयोजकत्व में नए प्रयोगों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
मेले में 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लगभग 700 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं को अनुभवी और उस विषय के तज्ञ निर्णायकों डॉ कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, प्रीती चितकम्बले, अतुल गोस्वामी, अर्पिता श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, कुसुम गौर, सरोज सिंह, स्वेता, सोनाली धारा, आनन्द, डॉ दिव्या, आराधना वर्मा ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट ढंग से मूल्यांकन किया। चार दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति तथा चौथे दिन नटना तीर्था टेम्पल ऑफ आर्ट (अय्यप्पा सेवा समिति) द्वारा एवं उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए | अंतिम दिन अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, विधायक तेजपाल नागर, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर और विभिन्न RWA , सामाजिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों और समन्वयकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सोविंदर भाटी और गौरव कसाना ने स्वागत अध्यक्ष के नाते कार्यक्रम की एक दिनी अध्यक्षता की |
प्रो विवेक कुमार ने दो वार्षिक पुरस्कार प्रारम्भ करने का प्रस्ताव रखा जिसमे एक गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार पुरस्कार है - यह पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीकता, सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ पत्रकार को दिया जायेगा। पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 11000 नकद राशि दी जाएगी | यह प्रत्येक वर्ष 26 अक्टूबर को दिया जायेगा | दूसरा पुरस्कार स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत नृत्य पुरस्कार होगा जो प्रत्येक वर्ष स्वामी हरिदास और तानसेन की विरासत का सम्मान करने और शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा । पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 11000 नकद राशि दी जाएगी प्रतियोगिताओं के परिणाम:
रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार - आरती गुप्ता, द्वितीय - आराध्या, तृतीय - विदुषी
मेंहदी प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार - लक्ष्मी पुत्री श्री राकेश कुमार, द्वितीय - आरती गुप्ता, तृतीय - श्रुति
चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम - अर्शिया महाजन, द्वितीय - अविका बंसल, तृतीय - अरुण्या सिंह
मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल गायन प्रतियोगिता: 6 से 12 वर्ष में प्रथम - राघवेंद्र सिंह, द्वितीय - अक्षत शर्मा , तृतीय - अर्पिता
12 वर्ष से ऊपर: प्रथम - शिवेन कुलश्रेष्ठ, द्वितीय - हेमन्तो नाग, तृतीय - स्वास्तिका शर्मा मिले सुर मेरा तुम्हारा समूह गायन प्रतियोगिता: प्रथम - सुर लय म्यूजिक एकेडमी सीनियर ग्रुप, द्वितीय - मधुर म्यूजिकल क्लासेज, तृतीय - सुर लय म्यूजिक एकेडमी जूनियर ग्रुप
इंद्रधनुष प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार - मनुजा गुप्ता, द्वितीय - शर्मिष्ठा, तृतीय - शैलजा श्रीवास्तव
एकल नृत्य प्रतियोगिता: 6 से 12 वर्ष में प्रथम-अर्शिया महाजन, द्वितीय - दृष्टि, तृतीय - मंदाकिनी भूटानी
12 वर्ष से ऊपर: प्रथम - श्रीति महेश, द्वितीय - शोमिली प्रकाश, तृतीय - नेहा सिंह
समूह नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम - सुरलय एकडेमी, द्वितीय - खुशी डांस एकडेमी, तृतीय-सनराइज इंटरनेशनल स्कूल
श्रीमती बीना अरोरा, श्रीमती गुड्डी तोमर, श्रीमती संगीता सक्सैना, श्रीमती मीनाक्षी माहेश्वरी, श्रीमती रीना गुप्ता, श्रीमती नेहा, मिस दुर्गेश्वरी सिंह, श्रीमती वन्दना, डॉ आरती शर्मा, श्री किसलय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती गुंजन, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती माया, श्रीमती रश्मि, श्रीमती नवनीता महेश, श्रीमती रूबी चौहान ने प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में प्रशंशनीय कार्य किया |
प्रो विवेक कुमार ने घोषणा की कि शीघ्र ही ग्रेटर नोएडा अथवा यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भारतीय संस्कृति, गुरुकुल शिक्षा पद्वति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 12वीं तक कौशल-आधारित शिक्षा का एकीकृत मॉडल विकसित करने के लिए, रोजगारोन्मुख एवं उद्यमशील कौशल प्रदान करने हेतु एक सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय की स्थापना की जाएगी |
कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए प्रणीत भाटी को पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में तथा सौरभ बंसल को संयोजक के रूप में जिम्मेदारी देने की घोषणा की गयी |
एक टिप्पणी भेजें