Top News

जिला कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस संकट, मनरेगा भुगतान और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल!

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। जिला–शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पर ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उनका कहना था कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं, मनरेगा के तहत श्रमिकों को समय पर भुगतान न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों को अपनी मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है।प्रदर्शन में जनपद बदायूं स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम में हुए चर्चित हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया गया, जिसमें गौतमबुद्ध नगर निवासी और डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता की हत्या की गई थी। नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग की।इस मौके पर पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तु भी आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है।
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने मनरेगा श्रमिकों के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि मजदूरों को उनकी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन निष्क्रिय नजर आ रहा है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेगी।अंत में, सभी मांगों को समाहित करते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने