Top News

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में तीन दिवसीय फेस्ट ‘स्माइल सागा ईविन्स 7.0’ का समापन।

गौतमबुधनगर / फेस वार्ता भारत शर्मा:  
 ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में आयोजित तीन दिवसीय फेस्ट “स्माइल सागा ईविन्स 7.0” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस तीन दिवसीय उत्सव में छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था, ताकि उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।
फेस्ट में 14 डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग लिए जिसमें आईटीएस डेंटल, के.डी. डेंटल, आई. पी. डेंटल कॉलेज आदि थे। फेस्ट के दौरान 20 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें ई - पोस्टर, डेंटल टैंक, फायरलेस कुकिंग, फेस पेंटिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन सभी गतिविधियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
फेस्ट का सबसे आकर्षक हिस्सा स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल की प्रस्तुति रही। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज से उन्होंने छात्रों को खूब हंसाया और पूरे सभागार को ठहाकों से भर दिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में खास ऊर्जा भर दी और छात्र लंबे समय तक इस यादगार पल का आनंद लेते रहे।
इसके अलावा फेस्ट की डीजे नाइट भी छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी रोशनी, हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार माहौल के बीच छात्रों ने देर शाम तक डांस और मस्ती का आनंद लिया। डीजे की धुनों पर छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा परिसर उत्सव के रंग में डूबा नजर आया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार ने कहा, “ऐसे फेस्ट छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘स्माइल सागा ईविन्स 7.0’ ने छात्रों को सीखने, मनोरंजन और आपसी सहयोग का शानदार अवसर दिया।”
वहीं स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है। इस फेस्ट के माध्यम से छात्रों को अपनी रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”
इस कार्यक्रम के मोके पर डॉ रोहित, डॉ पल्लवी, डॉ. प्रमोद,डॉ स्वाति, डॉ फैसल, डॉ दीपक सहित सभी विभागो के हेड और डॉक्टर्स, स्टूडेंट, स्टॉफ आदि उपस्थित रहे l

Post a Comment

और नया पुराने