Top News

690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:मजबूत हौसलों और विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल ने एक बार फिर जीवन की जीत की कहानी लिख दी। 27 सप्ताह में जन्मी एक प्रीमैच्योर बच्ची, जिसका जन्म 22 दिसंबर को कैलाश हॉस्पिटल में मात्र 690 ग्राम वजन के साथ हुआ, आज पूरी तरह स्वस्थ होकर जीवन की नई शुरुआत कर रही है।जन्म के तुरंत बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी। उसे सांस लेने में दिक्कत (Respiratory Distress) होने के कारण तत्काल NICU में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। अत्यधिक कम वजन के चलते उसे संक्रमण का खतरा, फीडिंग इंटॉलरेंस, पीलिया, एनीमिया और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने जैसी कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ा।इस कठिन परिस्थिति में डॉ. गौरव अग्रवाल (कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट) के नेतृत्व में NICU टीम और नर्सिंग स्टाफ ने 24×7 समर्पण के साथ बच्ची की देखभाल की। लगातार मॉनिटरिंग, उन्नत चिकित्सा, विशेष पोषण प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण के जरिए बच्ची की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा।डॉक्टरों और स्टाफ के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि यह नन्ही योद्धा अब पूरी तरह स्वस्थ होकर 1950 ग्राम वजन तक पहुंच गई है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।यह सफलता न केवल आधुनिक NICU सुविधाओं और चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि टीमवर्क, समर्पण और विश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल भी है।

Post a Comment

और नया पुराने