ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नैतिक, व्यवहारिक, अध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा अविरल रूप से दृढता के साथ कार्यरत जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा नित नए-नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। छात्रों को नैतिकता, सामाजिक मूल्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने की प्रेरणा देते हुए स्वस्थ व जागरूक समाज की मजबूत नींव रख रहा है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों के द्वारा बच्चों के रंग, 90स के ढंग को प्रदर्शित करने हेतु दिनांक 28 फरवरी 2026 को विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने मुख्यातिथि अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल इकबाल सिंह (वर्तमान में एक प्रतिष्ठित मानव संसाधन परामर्श कंपनी और आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के अध्यक्ष हैं।) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती आमला लाल (शिक्षा जगत की एक उत्कृष्ट हस्ती हैं, एक ऐसी अध्यापिका जिनकी नवोन्मेषी लगन और दूरदर्शी नेतृत्व ने अधिगम के प्रतिमानों को पुनर्परिभाषित किया है।) के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजली अर्पित करके किया। सर्वप्रथम नन्हें-मुन्हे छात्रों के द्वारा ‘कार्टून कार्निवल - द मिकी मैजिक आवर’ की अद्भुत प्रस्तुति तथा ‘स्कूल की घंटियाँ और पानी की बोतलें, और चाक और डस्टर वाले दिन’ ने गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया तथा हास्य नाट्य को प्रदर्शित कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत ‘रंगीलो राजस्थान - कठपुतली जादू, बॉलीवुड बीट्स - 90 के दशक का मैशअप’ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावक अपने बच्चों में छिपे कौशल को मंच पर देखकर गौरवांवित हो गए। अंत में मुख्यातिथि महोदय जी ने विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा की व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट कर भव्य समापन की घोषणा की।
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव में 90 के दशक में वापसी की दिव्य छटा का प्रदर्शन
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें