Top News

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5A एवं 5B के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। यह अवसर छात्रों के लिए विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर अपने शैक्षणिक जीवन के अगले चरण में प्रवेश किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और म्यूजिकल प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए विशेष साइटेशन पढ़े गए। इनमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं का उल्लेख किया गया। इस दौरान अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिल उठे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सैगल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने बच्चों को परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विदुषी उपाध्याय शर्मा (संस्थापक, संकल्प फाउंडेशन एवं जिला अध्यक्ष, सेवा भारती महिला प्रकोष्ठ, ग्रेटर नोएडा) ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कार्बन फुटप्रिंट कम करने, नदी स्वच्छता अभियान तथा प्लास्टिक व कपड़ा अपशिष्ट के पुनर्चक्रण जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। पूरे समारोह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक यादगार अनुभव प्रस्तुत किया।

Post a Comment

और नया पुराने