ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्लोबल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस: ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा तथा दा ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में बहुत ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा तथा दा ग्लोबल स्कूल में स्कूल की संचालिका डॉक्टर अर्चना सिंह,प्राचार्य सुचित्रा शर्मा के तत्वाधान में किया गया, इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह ने सभी लोगों को आवाहन करते हुए कहा की आजादी हमें बहुत मुश्किल से मिली है, हमें अपनी आजादी को संभाल कर रखते हुए इस गणतंत्र की रक्षा करनी होगी गणतंत्र हमें संविधान सम्मत ,गर्व से जीना सिखाता है भारत आज एक आत्मनिर्भर सशक्त भारत के रूप में खड़ा है, वहीं प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जहां कहीं भी हैं जिस भी कार्य क्षेत्र में है वहां पर अपना सर्वोत्तम करें जिससे कि भारत विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके ।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षको तथा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर का हिस्सा लिया तथा विद्यार्थियों ने अनेक देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया मीडिया का आभार मीडिया प्रभारी डॉक्टर एनसी शर्मा जी ने व्यक्त किया
एक टिप्पणी भेजें