ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान के क्रम में आज दादरी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक मकोड़ा गांव में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आज की ग्राम चौपाल के संयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कपिल भाटी एडवोकेट रहे व अध्यक्षता मास्टर जागीर सिंह द्वारा की गयी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की उस सोच का परिणाम है, जिसमें गरीब को दया का पात्र नहीं बल्कि अधिकारों का स्वामी माना गया। आज भाजपा सरकार उसी अधिकार को खत्म करने पर आमादा है। बजट घटाना, भुगतान रोकना, काम सीमित करना—ये सब संयोग नहीं, बल्कि सोची-समझी नीति है, ताकि गांव का मजदूर मजबूरी में पलायन करे।
उन्होंने आगे कहा भाजपा सरकार की नीति हमेशा से गरीब, मजदूर और किसान विरोधी रही है। नोटबंदी से मजदूर बेरोजगार हुआ, जीएसटी से छोटे व्यापार तबाह हुए, काले कृषि कानूनों से किसान सड़कों पर उतरे और अब मनरेगा को कमजोर कर गांव की रीढ़ तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।दीपक भाटी चोटीवाला ने स्पष्ट कहा कि यदि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू नहीं किया गया, बकाया मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं हुआ और 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित नहीं की गई, तो मनरेगा बचाओ संग्राम को और अधिक व्यापक व संघर्षपूर्ण रूप दिया जाएगा।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कपिल भाटी एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि गांव के गरीब और मजदूर के सम्मानपूर्वक जीवन का आधार है। आज इसे कागजी प्रक्रियाओं और बजट कटौती के जरिए निष्प्रभावी बनाया जा रहा है। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दे रही है। जब तक हर जरूरतमंद को काम और समय पर मजदूरी नहीं मिलेगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
ग्राम चौपाल के अंत में यह संकल्प लिया गया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद गौतमबुद्ध नगर की प्रत्येक पंचायत में इसी प्रकार की ग्राम चौपालों का आयोजन कर मनरेगा बचाओ संग्राम को जन-आंदोलन बनाया जाएगा। मनरेगा बचाओ ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से अजय चौधरी, जागीर सिंह मास्टर जी,कपिल भाटी, प्रेम राज सिंह, चौधरी चरण सिंह, सुखबीर सिंह, दुष्यंत नागर, कृष्ण भाटी, मुकेश शर्मा, मनोज बंसल, नीरज लोहिया, रविंद्र भाटी, एडवोकेट हेमंत भाटी, आर के प्रथम, राज कुमार प्रधान, पुनीत मावी, सत्येंद्र भाटी, देवेश चौधरी, नरेंद्र भाटी, मोहम्मद तनवीर, मनोज भाटी, सचिन जीनवाल, देवेंद्र भाटी, सचिन शर्मा, महावीर सिंह, जितेन्द्र चौधरी, राजकुमार भाटी,जय प्रसाद, आदेश भाटी, अरविन्द भाटी, अरुण भाटी, आलोक भाटी, अजन सिंह, कुलदीप भाटी, ईश्वर भाटी, हरेंद्र भाटी, भूपेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें