जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुधनगर के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जनपद आगमन वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु ग्राम बिसरख स्थित उनके निवास पर पहुंचने वाले थे
गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रदेश ने कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला से मिलने से रोक दिया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जैसे कि पहले ही स्थानीय मीडिया को भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जनपद आगमन की व बिसरख स्थित निवास आगमन की सूचना प्रसारित की गई थी इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नोएडा पधार चुके थे परंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने जबरन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोएडा में नज़रबंद कर लिया
इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई व घर में घुसकर स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अध्यक्ष को जबरन एंबुलेंस में ले जाने तथा हिरासत में लेने का प्रयास किया। परंतु बिसरख गांव की ग्रामीण तथा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में पदाधिकारियों के भारी विरोध व प्रतिरोध के कारण हिरासत संभव नहीं हो सकी।
जिला अध्यक्ष दीपक घाटी चोटीवाला ने कहा कि यह एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी जिसमें किसी भी प्रकार का गलत बयानी किसी भी प्रकार की भावनाओं को भड़काना किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को खराब करने का कोई उद्देश्य नहीं था। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नैतिक, बौद्धिक व राजनीतिक तौर पर बेहद अनुशासित कार्यकर्ता है और कभी भी कानून व्यवस्था के लिए कोई खतरा ना पैदा किया है ना पैदा करेंगे। ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय को नोएडा में हिरासत में रखना तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को उनके बिसरख स्थित आवास पर नज़रबंद करके रखना बेहद शर्मनाक आचरण प्रशासनिक स्तर पर हुआ है।
राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य ओमवीर यादव ने कहा कि काफी जद्दोजहद और निवेदन के बाद भी मुलाकात न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गौतम अवाना ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सामाजिक सुधार राजनीतिक शुचिता एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए लगातार संघर्षरत हैं। जिला अध्यक्ष के बिसरख आवास पर ओमवीर यादव, गौतम अवाना, सतपाल सिंह, विजय नागर, तीरथराम वाल्मीकि, निशा शर्मा, महाराज सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बिन्नू नेता जी, संदीप नागर, रमा नैय्यर, अरुण भाटी, अरविंद रेक्सवाल, श्रुति, सतीश शर्मा, आर०के प्रथम, तनवीर, संतु यादव, करण सिंह, रिज़वान चौधरी, धर्म सिंह, रमेश वाल्मीकि, अमित कुमार, रोहताश नागर, सुबोध भट्ट, मोहित भाटी, सचिन भाटी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें