Top News

ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में दीपों की रोशनी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक स्टॉलों ने बढ़ाई रौनक, स्कूल के योगेश भाटी चेयरमैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मनाया।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया गया। उत्सव का उल्लास उस समय और बढ़ गया, जब विद्यालय परिसर में योगेश भाटी चेयरमैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित दीपावली मेले में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों, हस्तनिर्मित दीयों और आकर्षक सजावटी सामान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का आनंद लिया और बच्चों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
मेले के दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व को दर्शाया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और त्योहार की खुशियां देखने को मिलीं।
इस अवसर पर योगेशभाटी चेयरमैन के जन्मदिन को लेकर भी विशेष उत्साह रहा। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और दीपावली की खुशियों के बीच हुआ। आयोजन ने विद्यालय परिवार को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और खुशियां साझा करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

Post a Comment

और नया पुराने