Top News

विश्वकर्मा कारीगरों को मिला डिजिटल बाजार का नया रास्ता

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक बाजार, डिजिटल तकनीक और स्वरोजगार से जुड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दो लाभार्थियों को मीशो से जोड़ा गया, पांच के क्यूआर कोड बनाए गए और दो को ऋण वितरण पत्र सौंपे गए।
एमएसएमई-डीएफओ, ओखला और उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मार्केटिंग, ब्रांडिंग, एआई, डिजिटल टूल्स, पैकेजिंग, जेम और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। कार्यक्रम में पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उनके कारोबार और आय के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने