ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता। सेक्टर डेल्टा-1 के चारों ओर वर्षों से प्रस्तावित सर्विस रोड के निर्माण का कार्य अब ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से सेक्टर के निवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से इस सर्विस रोड का इंतजार था।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि सर्विस रोड का निर्माण शुरू होने से सेक्टरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस मांग पर अब काम शुरू होना सभी निवासियों के लिए खुशी की बात है।आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि सर्विस रोड नहीं होने के कारण कई बार लोग रॉन्ग साइड से वाहन लेकर आते-जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और कई हादसे भी हो चुके हैं। सर्विस रोड बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी।
पूर्व महासचिव एडवोकेट दीपक भाटी और डेल्टा-1 के महासचिव दीवान शर्मा ने कहा कि सर्विस रोड बनने के बाद सेक्टरवासियों को मॉर्निंग वॉक के लिए सेक्टर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक वॉकिंग स्पेस भी उपलब्ध होगा।
आरडब्ल्यूए ने टेक्निकल टीम से जुड़े विकास भाटी से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड के निर्माण के बीच आने वाले मोबाइल टावर तथा बिल्डरों द्वारा बनाए गए रैंप आदि को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार बिल्डरों के बनाए रैंप आदि को तोड़कर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा।
आरडब्ल्यूए और सेक्टरवासियों ने सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ महोदय, वर्क सर्कल-05 की अधिकारी एसीओ श्रीमती लक्ष्मी सिंह, डीजीएम श्री विजय रावल, एसएम श्री राजेश नीम तथा टेक्निकल टीम के विकास भाटी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सेक्टरवासियों ने सभी अधिकारियों एवं संबंधित टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सर्विस रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा होने की कामना की है।
एक टिप्पणी भेजें