नोएडा वेस्ट/ फेस वार्त: जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को इक्कीसवीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था, जिसकी झलक आज देश के आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में राजीव गांधी की अहम भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि जब देश पारंपरिक व्यवस्था में जकड़ा हुआ था, तब राजीव गांधी ने आधुनिक सोच और तकनीक को अपनाकर भारत को नई दिशा दी। आज सूचना क्रांति और डिजिटल व्यवस्था की जो मजबूत नींव देश में दिखाई देती है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई थी।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि आज देश को राजीव गांधी जैसी दूरदर्शी और संवेदनशील सोच की आवश्यकता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प रखती हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, सुबोध भट्ट, गजन प्रधान, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, रिजवान चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, रमा नैय्यर, पुनीत मावी, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, तनवीर, सचिन शर्मा, धर्म सिंह, देवेश चौधरी, असगर अली, अमित कुमार, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन और धीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें