ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: सिग्मा-2 क्षेत्र में रविवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के गठन की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता हरवीर सिंह ने की, जबकि संचालन हरेंद्र नागर द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण नागर जगनपुर को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर जगनपुर ने कहा कि संगठन गांव, गरीब और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व के विभिन्न संगठनों को छोड़कर कई सौ लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की सदस्यता ग्रहण की है।उन्होंने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर में प्राधिकरणों की गलत नीतियों से प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही किसानों के अधिकारों और ग्रामीण विकास के मुद्दों को लेकर जल्द ही जनपद में स्थित तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। हरवीर सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ऋषिपाल कसाना को राष्ट्रीय सचिव, हरेंद्र नागर को राष्ट्रीय महासचिव, एडवोकेट जीतू प्रधान को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूनम भाटी को राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ और प्रमोद चौधरी को जिला संयोजक मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कृष्ण नागर, धर्मवीर नेता जी, सतपाल नागर, लीलू गुरुजी, शैलेश शर्मा, एडवोकेट जीतू गुर्जर, विकास नागर, संत मावी, कपिल कसाना, नरेश जाट, राजवीर कसाना, सौरव वर्मा, संजय नागर, गौरव कपासिया, राहुल बादलपुर, मोहित भाटी, मनीष भड़ाना, अमित चावड़ा सहित सैकड़ों किसान और समर्थक मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें