ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: थाना इकोटेक 3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित व 10,000 रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार।
कार्यवाही का विवरण-
थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना इकोटेक 3 पर पंजीकृत 03 मुकदमों से सम्बन्धित 2022 से वांछित/10,000 रुपए पुरस्कार घोषित अभियुक्त इरफान उर्फ नेता पुत्र मेहरबान को डंपिंग यार्ड के पास दादरी रोड पर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त का विवरण-इरफान उर्फ नेता पुत्र मेहरबान निवासी अशालकपुर फरुख नगर थाना टीला मोड गाजियाबाद, हाल पता काली मेला थाना काली मेला जिला मलखान गिरी उडीसा, उम्र 38 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0-531/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0स0 645/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0स0 487/23 धारा 174 ए भा०व०वि० थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर।
एक टिप्पणी भेजें