नई दिल्ली, फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच Sesame Workshop ने MetLife Foundation के सहयोग से नए वैश्विक डिजिटल संसाधन लॉन्च किए हैं। इन संसाधनों का उद्देश्य छोटे बच्चों में भावनात्मक समझ, सामाजिक जुड़ाव और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना है।
यह पहल भारत, मेक्सिको, ब्राज़ील, मिडिल ईस्ट और अमेरिका में बच्चों एवं उनके देखभाल करने वालों को मजबूत रिश्ते बनाने और भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम में सेसमी स्ट्रीट के लोकप्रिय किरदार एल्मो, एबी कैडैबी और उनके दोस्तों के माध्यम से बच्चों को सहानुभूति, दयालुता और टीमवर्क जैसे जीवन मूल्यों की सीख दी जाएगी।
ये विषय Sesame Street के 56वें सीजन के “Tales from 123” सेगमेंट में भी शामिल किए गए हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
भारत में इस पहल के तहत डिजिटल और जमीनी स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य 4.1 लाख से अधिक बच्चों और उनके केयरगिवर्स तक पहुंचना है। Sesame Workshop India आंगनवाड़ी केंद्रों, शिक्षकों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बच्चों और परिवारों को भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है।
इंटरैक्टिव सेशन्स और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करना, दूसरों को समझना और सकारात्मक सामाजिक व्यवहार सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, अभिभावकों और केयरगिवर्स को बच्चों के साथ संवेदनशील और भरोसेमंद रिश्ते विकसित करने में मदद दी जा रही है।
यह पहल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे Chalo! Sesame Street ऐप और Daddy Cool WhatsApp चैटबॉट के जरिए भी संचालित की जा रही है, ताकि बच्चों की सीखने की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके।
Sonali Khan ने कहा, “आज के समय में बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर चिंता बनता जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि बच्चों तक शुरुआती उम्र में ही पहुंचकर उन्हें सही भावनात्मक मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि उनमें सहानुभूति, रिश्तों की समझ और दयालुता विकसित हो सके।”
वहीं Sameer Bansal ने कहा कि बचपन में मिला सही सहयोग बच्चों के भविष्य को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने बताया कि PNB MetLife और सेसमी वर्कशॉप की साझेदारी बच्चों और अभिभावकों तक शोध-आधारित और रोचक संसाधन पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।
विशेष रूप से 3 से 5 वर्ष के बच्चों के माता-पिता, शिक्षकों और केयरगिवर्स के लिए तैयार किए गए इन संसाधनों में 3 केयरगिवर वीडियो, 5 सोशल मीडिया वीडियो और एक वॉलंटियर गाइड शामिल हैं। वीडियो हिंदी, अंग्रेज़ी, स्पेनिश, पुर्तगाली और अरबी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
अधिक जानकारी के लिए
Sesame Workshop India
Sesame Workshop
MetLife Foundation
एक टिप्पणी भेजें