गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: ग्राम सालेपुर में आबादी के बीच संचालित शराब, बीयर और देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में विशाल महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सैकड़ों किसानों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और 18 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया।
भाकियू नेताओं ने बताया कि संगठन पहले ही जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपकर अवगत करा चुका है कि स्कूल और मंदिर के समीप संचालित शराब ठेके से गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन झगड़े हो रहे हैं और शराब की वजह से कई युवाओं की जान जा चुकी है। महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि 18 मई 2026 तक शराब का ठेका बंद नहीं किया गया तो प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
पंचायत में लिए गए प्रमुख निर्णय
18 मई से सालेपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जो ठेका हटने तक जारी रहेगा। आंदोलन में आसपास के दर्जनों गांवों के किसान शामिल होंगे।
कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
भाकियू बलराज के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में शराब नहीं बल्कि विकास की जरूरत है। यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
पंचायत में सालेपुर, मंडपा, दौला, तिल बेगमाबाद समेत कई गांवों के प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने 18 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया।
इस दौरान भाकियू (बलराज) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी, सौरव भाटी, बरहमचंद्र बैरागी, सोविंदर भाटी, जिला अध्यक्ष जोगिंदर पहलवान, कपिल शर्मा, रितिश पंडित, राजेंद्र भाटी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस बात की जानकारी भाकियू (बलराज) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शिवाल ने दी
एक टिप्पणी भेजें