Top News

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को मिला “एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन अवॉर्ड 2026।

 संस्थान हमेशा अकादमिक उत्कृष्टता, रिसर्च, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है: वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल। 
दिल्ली/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को प्रतिष्ठित कम्पटीशन सक्सेस रिव्यू अवॉर्ड्स-2026 में “एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।
संस्थान को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रबंधन शिक्षा में नवाचार, शोध एवं उद्योग सहभागिता, मूल्य आधारित शिक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग और समाज की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। उन्होंने इसे भविष्य में और अधिक नवाचार एवं उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा बताया।
वहीं संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि संस्थान हमेशा अकादमिक उत्कृष्टता, रिसर्च, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की सोच और प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को मूल्य आधारित और वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के प्रयास जारी रहेंगे।
संस्थान की ओर से डॉ. अरविंद कुमार भट्ट, डॉ. सुनीता चौधुरी और डॉ. पवन कुमार ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। संस्थान की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

और नया पुराने