Top News

दादरी जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण का शुभारंभ, क्षेत्र को मिलेगा शिक्षा का नया केंद्र।

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) फेस वार्ता भारत शर्मा: दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर द्वारा फीता काटकर एवं भूमि पूजन के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा। अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग ₹1788.49 लाख की लागत से बनने वाला यह कॉलेज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। परियोजना के अंतर्गत (G+3) भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 75 KL क्षमता का ओवरहेड टैंक (OHT), ट्यूबवेल व पंप रूम, फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम, मुख्य द्वार व गार्ड रूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, आंतरिक आरसीसी सड़कें तथा सोलर सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
निर्माण कार्य की शुरुआत 18 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इसे लगभग 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित विभाग द्वारा कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया सहित ब्रजेश शर्मा, एच.के. शर्मा, मनोज सिसोदिया, धीर राणा, योगेश चौहान, सुशील, उदयवीर, पवन, सतीश, योगेंद्र, कालीचरण, रोबिन, राहुल, अनिल भाटी, रोहित, रघुवीर, राजपाल, सागर, प्रदीप मंगल, अनिल सिसोदिया, सुरेंद्र प्रधान, बलवीर ठेकेदार, विचित्र तोमर, ज्ञानेंद्र खारी, भीष्म प्रधान, उमेश राज, ईश्वर भाटी, जीतू भैया, रज्जाक अहमद समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक तेजपाल नागर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि दादरी विधानसभा में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने