Top News

दादरी में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर की एक विशेष बैठक रेलवे रोड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित।

दादरी, गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत दादरी नगर कांग्रेस की एक विशेष बैठक रेलवे रोड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर स्तर पर संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच समर्पण और प्रतिबद्धता का संदेश देने के लिए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला विशेष रूप से चर्चा में रहे। वे हाल ही में एक आंदोलन के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद बैठक में शामिल हुए, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा।
अपने संबोधन में दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा का रहा है और आज भी पार्टी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कठिनाइयों के बावजूद जब बात जनता के अधिकारों की हो, तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटता।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और आम आदमी की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
दादरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर प्रधान ने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिजली, पानी, सड़क, सफाई और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जा रहा है।
पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी अशोक पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को एकजुट रखने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा भाईचारे, सद्भाव और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
बैठक में मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, भगवती शर्मा, नीरज लोहिया, धर्म सिंह, निशा शर्मा, किशन शर्मा, सीमा देवी, गुलवीर, फिरे विधूड़ी, डॉ. महेन्दर सिंह, योगेश शर्मा, सत्यप्रकाश, सुबोध छाबड़ी, जयकरन मवि, शैलेंद्र यादव, निजामुद्दीन, सोमदत्त, प्रेमदत्त शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों में जल्द ही जनसंपर्क अभियान और बैठकें आयोजित कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने