Top News

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में भव्य दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी को किया प्रेरित

गौतमबबुद्धनगर/ फेस वार्ता भारत शर्मा: 
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश | 10 अप्रैल, 2026। Noida International University में आज दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री, भारत सरकार उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विधायक बरौली (अलीगढ़) एवं संस्थापक Thakur Jaiveer Singh ने हिमांशु सिंह के साथ मिलकर मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया।अपने प्रेरणादायक संबोधन में राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा,“यह समय जेन-ज़ी का है। आप देश की सबसे सक्रिय और सक्षम पीढ़ी हैं। आपका काम करने का तरीका, नई नीतियों के साथ तालमेल और आपकी नई सोच देश की प्रगति को आगे बढ़ाएगी।”उन्होंने छात्रों को नई शिक्षा एवं कार्य नीतियों के अनुरूप आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन Dr. Devesh Kumar Singh ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा,
“हमारे लिए यह गर्व की बात है कि राजनाथ सिंह जी हमारे बीच उपस्थित हैं। उनका जीवन सफर हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो मेहनत, अनुशासन और संकल्प का महत्व सिखाता है।”
प्रो-चांसलर Abhimanyu Singh ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष हजारों छात्र यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश और विश्व में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस दीक्षांत समारोह में लगभग 3090 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 63 गोल्ड मेडल विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में Rajkumari Chauhan (पूर्व लोकसभा सांसद, अलीगढ़) एवं Dr. Vikram Singh (चांसलर) सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने