ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता बी बी शर्मा: ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय पर भाजपा द्वारा संचालित समस्त संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा हेतु एक संक्षिप्त किन्तु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के पदभार ग्रहण करने पर मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, विकसित भारत संकल्प, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू) अभियान पर विस्तृत विमर्श हुआ। एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र मतदाताओं के समावेशन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।अपने संक्षिप्त किंतु ओजस्वी संबोधन में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और अनुशासन, समर्पण एवं कर्मठता के माध्यम से ही संगठनात्मक उद्देश्यों की सिद्धि संभव है। उन्होंने नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक गतिशील एवं सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं अभियानों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा मण्डल भाजपा की रणनीतिक बैठक सम्पन्न।
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें