Top News

अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसरख पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। 
पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। घटना का विवरण : 27.10.2025 की रात्रि में थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत गौर सिटी-2, 16th एवेन्यू के पास कार संख्या MH47TC09543 के चालक द्वारा वाहन को लापरवाहीपूर्वक बैक करते समय एक महिला को टक्कर मार दी गई थी, जिससे महिला घायल हो गई थी।
घटना के संबंध में पीड़िता के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0- 859/2025 धारा 281, 125(ए) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के पश्चात अभियुक्त फरार चल रहा था।
पुलिस की कार्यवाही :
दिनांक 30.10.2025 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर चार मूर्ति चौराहा से वांछित अभियुक्त तरुण मण्डल पुत्र शीतल मण्डल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कार संख्या MH47TC09543 बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
नाम: तरुण मण्डल पुत्र शीतल मण्डल,
स्थायी पता: ग्राम बरे सिमोलिया, थाना दासपुर, जिला पश्चिम मेदनापुर (पश्चिम बंगाल)वर्तमान पता: सेक्टर-12, नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर आयु: लगभग 40 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण :
मु0अ0सं0: 859/2025
धारा: 281, 125(ए) बीएनएस
थाना: बिसरख, गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण :
कार संख्या MH47TC09543
थाना बिसरख पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने