Top News

आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक संत समागम।

दिल्ली/ फेस वार्ता भारत संवाददाता: आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक समालखा बनेगा श्रद्धा, भक्ति और मानवता का केन्द्र समालखा (हरियाणा), 31 अक्टूबर 2025 —
जहाँ आज की दुनिया जाति, धर्म, भाषा और विचारों की सीमाओं में उलझी प्रतीत होती है, वहीं संत निरंकारी मिशन समरसता, प्रेम और मानवता की भावना को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन सान्निध्य में 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष समागम की मूल प्रेरणा — ‘आत्ममंथन’—आत्मचिंतन, आत्मजागरण और आत्मोन्नति की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में उभर रही है।
लगभग 650 एकड़ में फैले इस विराट आयोजन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से हजारों श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि भाग ले रहे हैं। जो श्रद्धालु किसी कारणवश समागम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे निरंकारी मिशन की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस दिव्य आयोजन का सीधा प्रसारण (Live Streaming) देख सकेंगे और इस आध्यात्मिक पर्व से जुड़े रहेंगे
सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत उदाहरण निरंकारी सेवादल के लगभग 1 लाख स्वयंसेवक इस आयोजन की सभी व्यवस्थाओं में निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हैं।
निरंकारी समागम कमेटी के काॅर्डिनेटर श्री जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार, लंगर (भोजन), कैंटीन, यातायात, चिकित्सा, पार्किंग, सुरक्षा, आवास, शौचालय एवं अन्य सभी सेवाओं का संचालन अत्यंत अनुशासित

Post a Comment

और नया पुराने