Top News

डीसीजे ग्रुप की सराहनीय पहल: लगे रक्तदान शिविर से, 336 यूनिट रक्त संग्रह

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीसीजे ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 को देश के विभिन्न शहरों में भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत ग्रेटर नोएडा, चेन्नई, देहरादून और पुणे स्थित अजय पोली लिमिटेड एवं एन्क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इकाइयों में एक साथ कैंप लगाए गए।
इन शिविरों में कुल 336 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। प्रत्येक रक्तदाता ने 1 यूनिट रक्त देकर जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकजुटता का उदाहरण बन गया।
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित निदेशक अवनीश सिंह विसेन ने स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों में नहीं, बल्कि समाज को वापस देने में है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है और किसी परिवार की खुशियों का कारण बना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, यह केवल मानव शरीर में ही बनता है, इसलिए जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए।इस सफल आयोजन में कंपनी के सीएफओ विश्वजीत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख—अरुण कुमार उपाध्याय, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, सुरेन्द्र कुमार नेगी, जीवीआर राजन, अभिजीत मिराजकर, विनीत राय, शिवपूजन सिंह एवं अनुज कुमार—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह रक्तदान शिविर न केवल सामाजिक सेवा का उदाहरण बना। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी द्वारा प्राप्त हुई।

Post a Comment

और नया पुराने