ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता भारत शर्मा 23 फरवरी।महिलाओं में कैंसर की समय रहते पहचान और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Vanduta Khurana Daks India Foundation, Chamber of Exporters के सहयोग तथा Dharamshila Cancer Foundation & Research Centre एवं DNSH के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 92 महिला कर्मियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, जिनमें से 20 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच भी की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।Dharamshila Cancer Foundation & Research Centre की अनुभवी मेडिकल टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता के साथ सभी जांच प्रक्रियाएं पूरी कीं, जिससे प्रतिभागियों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में Chamber of Exporters के अध्यक्ष शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, Daks India की ओर से एचआर टीम के तरुण भाटी एवं अंकिता सिंह ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।क्लब की ओर से अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अतुल जैन, रंजीत सिंह, अंकुर गर्ग, सचिव निखिल गर्ग, यतेन्द्र गर्ग एवं संजय गर्ग सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और सेवा कार्य में योगदान दिया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।मीडिया प्रभारी विनोद कसाना के अनुसार, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय रहते बीमारी की पहचान में अहम भूमिका निभाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें