Top News

जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, Priya Gold में सीखी उत्पादन प्रक्रिया की बारीकियां

 ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (GNITCM) में चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता के मार्गदर्शन एवं ट्रेनिंग सेल के संयोजन में एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित Priya Gold कंपनी का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बिस्कुट निर्माण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योग जगत से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कच्चे माल के मिश्रण से लेकर आटा तैयार करने, बेकिंग, क्रीम फिलिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग तक की पूरी उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को कंपनी की भंडारण व्यवस्था एवं उत्पादों के वितरण (डिस्पैच) प्रणाली की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अनुभव के माध्यम से छात्रों ने उत्पादन प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित की।संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ, जिसने उनके व्यावसायिक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान है। 

Post a Comment

और नया पुराने