Top News

दनकौर वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब व भारत विकास परिषद का सराहनीय योगदान

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दनकौर स्थित जन कल्याण वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
संस्था द्वारा वृद्धाश्रम को एक वॉशिंग मशीन और छह कूलर प्रदान किए गए, जिससे वहां रह रहे लगभग 75 बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी और दैनिक जीवन की सुविधाएं बेहतर होंगी।इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है।
कार्यक्रम में मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, आलोक गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, अनूप वर्मा, पदमा वर्मा, कपिल शर्मा, तरंग तायल, शुभम गोयल, राकेश शर्मा, नरेश मित्तल, नवीन चिकारा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करती रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने