Top News

जीएल बजाज में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित “9th इंटरनेशनल कांफ्रेंस ग्लोबल बिज़नेस इनोवेशंस: इनक्लूशन एंड एक्सपेंशन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध पत्र प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन मार्केटिंग, फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स, एचआर, ऑपरेशंस एवं सप्लाई चेन, केस स्टडी तथा स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में शोधार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने अपने शोध के माध्यम से समकालीन व्यावसायिक चुनौतियों एवं नवाचारों पर गहन विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में “बेस्ट पेपर अवॉर्ड” प्रदान किए गए। फैकल्टी एवं रिसर्च स्कॉलर्स श्रेणी में विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे—
मार्केटिंग इनोवेशन में कनिका राणा, अर्हिता उप्पल, सोनाली बनर्जी एवं प्रियंका चड्ढा; फाइनेंस इनोवेशन में प्रियंका सेंगर एवं दैत्री तिवारी; डेटा एनालिटिक्स इनोवेशन में हर्षिका सोंधी एवं प्रवीण गोयल; ऑपरेशंस एवं सप्लाई चेन में रेनू दीक्षित एवं श्रुति शास्त्री; केस स्टडी इनोवेशन में सुनील कादयान, मनीष शर्मा एवं टीना हसिजा; एचआर इनोवेशन में शेफाली पंवार, टीना चौधरी, ज्योति गौर एवं दिव्या सिंह; साथ ही “वर्कप्लेस साइकोलॉजी ऑफ जनरेशन Z (नेक्स्ट लेवल)” में पूजा सिंह एवं अजय के चौहान तथा “क्वाइट क्विटिंग” विषय पर अर्पणा कुमारी एवं अनुजा शुक्ला को सम्मानित किया गया;
स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट इनोवेशन में मनीषा सिंह तथा “एंटरप्रेन्योरियल इंटेंशन इन न्यू वेंचर डेवलपमेंट” विषय पर नमिता राजपूत, वैशाली शर्मा एवं मोनिका गुप्ता विजेता रहीं।
स्टूडेंट्सजीएल बजाज में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Post a Comment

और नया पुराने