Top News

भरत और केवट के चरित्र से लें प्रेरणा: अतुल कृष्ण भारद्वाज

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: राम कथा के आठवें दिन भक्ति और त्याग का संदेश, भरत और केवट के चरित्र से लें प्रेरणा
ग्रेटर नोएडा।श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान, ऐछर-बिरोड़ा (सेक्टर पाई-1) में आयोजित भव्य श्री राम कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भरत जी और केवट के जीवन चरित्र को भक्ति, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भरत जी ने सत्ता का त्याग कर भाई के प्रति प्रेम और मर्यादा की मिसाल पेश की, वहीं केवट ने अपनी निष्काम सेवा और श्रद्धा से भगवान राम का हृदय जीत लिया।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इन आदर्श चरित्रों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सेवा, विनम्रता और भक्ति को अपनाएं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भावपूर्ण वर्णन से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Post a Comment

और नया पुराने