Top News

ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया निरीक्षण

दिल्ली/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: भारत मंडपम में उत्तर प्रदेश पवेलियन के तहत प्रदर्शित की गईं ग्रेटर नोएडा की प्रमुख परियोजनाएं, औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से कराया अवगत
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हुए ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पवेलियन के तहत अपना स्टॉल लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को स्टॉल का शुभारंभ कर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को स्टॉल में प्रदर्शित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं को सराहते हुए स्टॉल की प्रशंसा की।
दो सप्ताह तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख औद्योगिक, बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया है। स्टॉल पर आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की व्यावसायिक और संस्थागत योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है, ताकि निवेशकों को ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिल सके।
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को बताया कि ग्रेटर नोएडा वर्तमान में औद्योगिक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। आने वाले समय में यह और बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास और बेहतर प्लानिंग के लिहाज से ग्रेटर नोएडा देश के अन्य शहरों से अलग पहचान रखता है। एसीईओ ने ट्रेड फेयर में पहुंच रहे देश-विदेश के निवेशकों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का भ्रमण करने और यहां उपलब्ध निवेश की संभावनाओं को जानने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने