ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: स्व० राजेश पायलट गोलचक्कर पर जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने किया आत्मीय अभिनंदन। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रत्येक वर्ष की भांति अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे।
इस अवसर पर उन्होंने अपने पैतृक आवास पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन पूजन में भाग लिया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। सचिन पायलट के अपने पैतृक गांव आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने स्व० राजेश पायलट गोलचक्कर पर उनका गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों ने सचिन पायलट का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। हमेशा की तरह अपने पैतृक गांव पहुंचे पायलट के प्रति स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह एवं अपनत्व का वातावरण रहा।
उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट का अपने पैतृक गांव वैदपुरा से गहरा भावनात्मक एवं पारिवारिक जुड़ाव रहा है। व्यस्त राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के बावजूद वह प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन करते हैं। उनका यह वार्षिक आगमन अपनी जन्मभूमि, पारिवारिक विरासत, ग्रामीण संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, सचिन पायलट का गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने पैतृक गांव वैदपुरा आगमन हम सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों के लिए की मिट्टी, किसानों एवं आम जनमानस से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव ग्रामीण समाज और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आज सचिन पायलट जी उसी पारिवारिक विरासत और अपनी जड़ों से जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, सार्वजनिक जीवन में कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद अपनी जन्मभूमि, अपने गांव और अपनी परंपराओं को याद रखना हमारी भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। सचिन पायलट का प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा पर अपने पैतृक गांव आना इसी आत्मीय रिश्ते का परिचायक है। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से हम उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं तथा समस्त जनपदवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर ने कहा, स्व० राजेश पायलट की स्मृतियां आज भी इस क्षेत्र के लोगों के हृदय में जीवित हैं। सचिन पायलट जी का अपने पैतृक गांव से निरंतर जुड़ाव क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आत्मीयता का विषय है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उनका गांव आना केवल एक पारिवारिक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपने लोगों के प्रति अटूट लगाव का प्रतीक है। हम सभी क्षेत्रवासी उनका हृदय से स्वागत करते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सचिन पायलट से मुलाकात कर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता, ग्रामीण संस्कृति एवं सामाजिक सद्भाव की भावना प्रमुखता से दिखाई दी। प्रमुख रूप से गौतम अवाना, रामकुमार तँवर, संदीप नागर, विजय नागर, बिंदर नागर, गौरव नागर, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, करण सिंह एम०पी०, अरुण भाटी, अरविंद रेक्सवाल, देवेंद्र भाटी, मोहित भाटी एडवोकेट, कपिल भाटी, रमेश बघेल, नीरज शर्मा, अमित कुमार, सन्दीप भाटी, राजसिंह, रूपेश भाटी, बिन्नू भाटी, सुबोध भट्ट, मौहम्मद रज़ा, असगर अली, जगदीश नागर, रन सिंह प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें