Top News

हबीबपुर में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणबीर चौधरी के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, गांव के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: हबीबपुर गांव में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणबीर चौधरी के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव एवं क्षेत्र के निवासियों के साथ पत्रकार बंधुओं को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणबीर चौधरी ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव का विकास सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए का उद्देश्य गांव के विकास के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच आपसी तालमेल और भाईचारे को मजबूत करना है। इसके लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है।
समारोह में गांव के गणमान्य लोगों, आरडब्ल्यूए सदस्यों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर धीरज प्रधान, लोकेश प्रधान, संजय चंदेल, रामकेश चंदेल, विनोद चंदेल, गजराज शाह, रविंद्र शेट्टी, बंटी मैनेजर, अशोक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने