Top News

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय IEEE सम्मेलन ICAC2N-2026 का भव्य आयोजन संपन्न

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: 31 अक्टूबर 2026। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 30 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को द्वितीय IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एडवांसेज इन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड नेटवर्किंग (ICAC2N-2026)’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन का तकनीकी सह-प्रायोजन प्राप्त था।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग एवं संचार प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना था। सम्मेलन के लिए भारत एवं विदेशों से कुल 1354 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनका प्लेगरिज्म जाँच सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षण किया गया। गहन समीक्षा के उपरांत लगभग 230 शोध पत्रों को प्रस्तुतीकरण हेतु चयनित किया गया।
प्रथम दिवस का आयोजन
सम्मेलन के प्रथम दिवस का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इस अवसर पर बेल्जियम स्थित इस्कॉन-राधा गोविंद मंदिर के अध्यक्ष प्रभुजी अतुल कृष्ण दास का आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, निदेशक, ABVIIITM, ग्वालियर एवं सलाहकार, IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चड्ढा, निदेशक (पी.आर.) श्री सुरिंदर सूद, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक एवं सम्मेलन के जनरल चेयर प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक्स एवं सम्मेलन के संयोजक तथा आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) संजय यादव तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह द्वारा सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा ने सम्मेलन की थीम ICAC2N-2026 से सभी प्रतिभागियों को परिचित कराया तथा तकनीकी अनुसंधान में अंतर्विषयक सहयोग के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पी.आर.) एवं सम्मेलन संरक्षक श्री सुरिंदर सूद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता, कम ऊर्जा की खपत के साथ कुशल एवं अनुकूलित कोडिंग तथा ग्रीन कंप्यूटिंग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अंधाधुंध उपयोग के प्रति सावधान करते हुए इसके विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रथम दिवस के मुख्य वक्ताओं में प्रो. डॉ. संदीप पोद्दार, डिप्टी वाइस चेयरमैन (रिसर्च एंड इनोवेशन), लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया; प्रो. (डॉ.) सतीश के. सिंह, IIIT इलाहाबाद; प्रो. (डॉ.) प्रभाकर तिवारी, MMMUT गोरखपुर; प्रो. (डॉ.) वरुण कक्कड़, BTKIT द्वाराहाट एवं संयुक्त सचिव, IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन; श्री आशीष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट, OneSpan, इंडिया; प्रो. (डॉ.) एन. बादल, निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर तथा प्रो. (डॉ.) सिद्धार्थ शंकर सक्सेना, प्रोफेसर एवं निदेशक, कैम्ब्रिज सेंट्रल एशिया फोरम, जीसस कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, लंदन शामिल रहे।

सभी मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों में नवीनतम अनुसंधान एवं तकनीकी विकास पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके व्याख्यानों में AI डेटा सेंटर में फेरोमैग्नेटिज्म की संभावनाओं, आधुनिक उद्योगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका, क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ AI का एकीकरण, डेटा आधारित तकनीकों के अनुप्रयोग तथा नेटवर्किंग प्रौद्योगिकी के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके पश्चात विभिन्न शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा IEEE Xplore Conference Proceedings (ISBN: 979-8-3315-6477-3) का विमोचन किया गया। इसमें प्रस्तुत शोध पत्रों को संकलित किया गया है, जो भविष्य में विश्वभर के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री सिद्ध होंगे। प्रतिभागियों ने हाई-टी एवं लंच के दौरान आयोजित नेटवर्किंग सत्रों में विचारों के आदान-प्रदान तथा नए शोध सहयोग स्थापित करने के अवसर का लाभ उठाया। अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ।

द्वितीय दिवस का आयोजन

सम्मेलन के दूसरे दिवस का शुभारंभ भी दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इसके पश्चात आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चड्ढा, निदेशक (पी.आर.) श्री सुरिंदर सूद, कॉलेज के निदेशक एवं सम्मेलन के जनरल चेयर प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक्स एवं सम्मेलन संयोजक प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) संजय यादव तथा विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इसके उपरांत प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया तथा सम्मेलन में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता एवं शोध के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

द्वितीय दिवस के मुख्य वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) अशीष के. सिंह, प्रोफेसर, MNNIT इलाहाबाद एवं पूर्व अध्यक्ष, IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन; प्रो. (डॉ.) करण सिंह, प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली; प्रो. (डॉ.) नीतेश पुरोहित, निदेशक, SGSITS, इंदौर तथा प्रो. (डॉ.) अविनाश सिंह, प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया शामिल रहे।

सभी वक्ताओं ने अपने गहन ज्ञान एवं अनुभव से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। उनके व्याख्यानों में न्यूरो-अनुकूली ब्रेन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (Neuro-adaptive Brain-Computer Interaction), आधुनिक उद्योगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग तथा भविष्य की नेटवर्किंग तकनीकों जैसे उभरते हुए विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन

सम्मेलन के अंतिम चरण में प्रो. (डॉ.) संध्या उमराव, सम्मेलन प्रकाशन अध्यक्ष द्वारा वैलेडिक्टरी समारोह का संचालन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके बहुमूल्य योगदान एवं उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सम्मेलन अध्यक्ष एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों, प्रख्यात शिक्षाविदों, मुख्य वक्ताओं, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन, विशेष रूप से चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चड्ढा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, निदेशक; प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा, डीन एकेडमिक्स; कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सभी संकाय सदस्यों, आयोजन समिति एवं समर्पित छात्र स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम की विशेष सराहना की।अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICAC2N-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस सम्मेलन ने देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए नवीन तकनीकों, शोध नवाचारों एवं भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

और नया पुराने