Top News

जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्र ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ी शाश्वत उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने 64वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
26 से 28 अक्टूबर 2026 तक मेरठ स्थित राइजिंग फाल्कन्स स्केटिंग अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन UPRSA और RSFI के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में शाश्वत ने अपनी प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया।
शाश्वत ने रोड रेस 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, रिंक रेस 500D स्पर्धा में रजत पदक तथा रोड रेस 1 लैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीता भंडूला ने शाश्वत और उनके प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा कि शाश्वत की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शाश्वत को शुभकामनाएं दीं।
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिल्लई ने शाश्वत की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शाश्वत भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।
अतिरिक्त उप-प्रधानाचार्या (खेल) श्रीमती नीरज सिंह ने शाश्वत को बधाई देते हुए कहा कि तीन पदक जीतना उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का प्रमाण है। उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शाश्वत की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन ने खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शाश्वत और उनके प्रशिक्षक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की कामना की।
शाश्वत की यह सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा उत्कृष्टता की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Post a Comment

और नया पुराने