रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत में एमएसएमई की भूमिका को रेखांकित किया
ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता 1 सितंबर 2026। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित Wedding Dots, 130 मीटर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न IIA चैप्टरों सहित देशभर से आए 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन IIA के जनरल सेक्रेटरी दीपक बजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से निर्धारित कार्यसूची के अनुसार किया। IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई हितों के लिए संगठन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं श्री आलोक अग्रवाल ने IIA की आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
लेखा-जोखा एवं वित्तीय विवरण को मिली मंजूरी
AGM के दौरान IIA के कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा एवं वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया।
ग्रेटर नोएडा चैप्टर की शानदार भागीदारी
35वीं सेंट्रल AGM में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर से बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार IIA की सेंट्रल AGM का आयोजन होना पूरे चैप्टर के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की वास्तविक शक्ति है और इससे एमएसएमई से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उद्यमियों का उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से आए एमएसएमई उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उद्यमियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
रक्षामंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों की मेहनत और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एमएसएमई उद्यमियों को पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए।
भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों पर राहुल जैन का प्रेरक संबोधन
कार्यक्रम में राहुल जैन ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों, बदलते व्यावसायिक वातावरण तथा profitability को सुरक्षित बनाए रखने के उपायों पर प्रेरणादायक एवं उपयोगी विचार साझा किए।
उद्यमियों ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके सुझावों एवं व्यावसायिक मंत्रों को उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में IIA के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न चैप्टरों के चेयरमैन एवं पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एक टिप्पणी भेजें